आज देहरादून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

0
14

हरिद्वार,तीन दिवसीय भ्रमण के तहत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देहरादून पहुंचीं हैं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद राष्ट्रपति सड़क मार्ग से देहरादून के लिए रवाना हुई। उनके कार्यक्रम के चलते एयरपोर्ट पर अलर्ट रहा।

मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति गुरुवार को राष्ट्रपति निकेतन में एक रंगशाला (एम्फीथिएटर) का उद्घाटन करेंगी और स्टाफ क्वार्टर, अस्तबल और बैरकों की आधारशिला रखेंगी। मुर्मू 20 जून को राष्ट्रपति निकेतन को आम जनता के लिए खोलने के अवसर पर उपस्थित रहेंगी और आगंतुक सुविधा केंद्र, कैफेटेरिया और स्मारिका दुकान जैसी सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन करेंगी।

राष्ट्रपति कार्यालय ने बयान जारी करके कहा है कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति तपोवन के उद्घाटन के अवसर पर भी उपस्थित रहेंगी और राष्ट्रपति उद्यान की आधारशिला रखेंगी। राष्ट्रपति निकेतन और राष्ट्रपति तपोवन 24 जून से आम जनता के लिए खुल जाएंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड को बड़ी सौगात देने जा रही है। देहरादून स्थित राष्ट्रपति आशियाना पहली बार आम जनता के लिए खोला जाएगा। वहीं आशियाना परिसर में बन रहे अत्याधुनिक पार्क से देहरादून को हरा-भरा स्थान प्राप्त होगा। इससे पूरे शहर और आम लोगों को दीर्घकाल तक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आशियाना परिसर में 132 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक पार्क तैयार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here