उत्तरप्रदेश, पटाखा फैक्ट्री मे लगी आग कई लोग झुलसे हालत चिंताजनक

0
266

सहारनपुर क्षेत्र थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के सतपुरा गांव में हुआ है। अमित कुमार नामक व्यक्ति की गांव में पटाखा बनाने की फैक्ट्री थी, जिसमें शुक्रवार की सुबह अचानक से आग लग गई। उस समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे। आग लगते ही पटाखे फटने लगे और वहां भगदड़ मच गई। लेकिन कई मजदूर पटाखे फटने के कारण आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के साथ ही एसडीएम व सीओ भी मौके पर पहुंच गए।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शुक्रवार की सुबह पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में आग लगने से वहां भगदड़ मच गई। इस हादसे में छह लोग घायल हुए हैं,बता दें कि मांगी (38), पूनम (42) और युवक मनोज कुमार की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां तीनों का उपचार किया जा रहा है। इन लोगों के साथ आये परिजनों ने बताया कि हादसे के समय फैक्टरी में काफी संख्या में मजदूर थे। इनमें अधिकतर महिलाएं थीं। उन्हें अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद आग बढ़ती चली गई।जिसमें से तीन की हालत गंभीर है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्‍पताल में भर्ती कराया है। तो वहीं, घायलों को देखने जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और एसएसपी डॉ एस चन्नप्पा जिला अस्पताल पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here