उत्तराखंड,चंपावत सीट से बीजेपी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने दिया इस्तीफा,

0
20

हरिद्वार,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी सीट खटीमा से चुनाव हार गए थे वही के जनता पार्टी ने उनके ऊपर भरोसा जताते हुए एक बार फिर उनको चुनाव लड़ने का मौका दिया गया जिसको लेकर भाजपा विधायकों ने अपनी अपनी सीट छोड़ने का ऐलान किया था लेकिन आज इस बात पर पूर्ण विराम लग गया हैकैलाश गहतोड़ी ने अपना इस्तीफा दे दिया है। विधायकी छोड़ने के बाद यह सीट खाली हो गई है और यहां पर चुनाव आयोग की ओर से अब विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू होंगी। माना जा रहा है कि सीएम पुष्कर सिंह धामी यहां से चुनाव लड़ेंगे। उनकी कोशिश जीत दर्ज करने की होगी।

बीजेपी विधायक कैलाश गहतोड़ी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण के आवास जाकर अपना त्यागपत्र सौंपा. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा और सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल भी मौजूद रहे.

पिछले दो विधानसभा चुनावों से चंपावत सीट पर भगवा बुलंद है। 2017 में भाजपा ने कैलाश गहतोड़ी को मैदान में उतारा था, जिन्होंने 63 फीसदी से अधिक वोट लेकर शानदार जीत दर्ज की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी गहतोड़ी विजयी रहे। राज्य बनने के बाद 2002 में सबसे पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के हिमेश खर्कवाल इस सीट से चुनाव जीते। तब इस सीट भाजपा तीसरे स्थान पर रही थी। 2007 में इस सीट से भाजपा की बीना महाराना चुनाव जीतीं। 2012 में कांग्रेस के हिमेश खर्कवाल ने फिर वापसी की। 2017 और 2022 के चुनाव में भाजपा के कैलाश गहतोड़ी विजयी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here