हरिद्वार,बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री व कवि डा.कुमार विश्वास ने बुधवार को गंगा व यमुना के संगम वाले गंगनानी कुंड के दर्शन किए। यहां मां यमुना के पूजन के बाद उन्होंने यमुनोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास खरसाली पहुंचकर भी यमुना मां का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए 7 से 16 नवंबर तक चलने वाली सनातन हिंदू एकता पद यात्रा से पहले वह मां यमुना का आशीर्वाद लेने उत्तरकाशी पहुंचे हैं और जैसा निर्मल व कंचन जल यमुना का यहां है। चाहते हैं कि दिल्ली समेत वृंदावन में भी ऐसा ही हो।
बागेश्वर धाम सरकार महाराज धीरेंद्र शास्त्री व भारतीय हिन्दी कवि कुमार विश्वास अपनी निजी यात्रा से उत्तरकाशी जिले की यमुना घाटी के त्रिवेणी संगम गंगनानी बड़कोट में पहुंचे। गंगनानी पहुचने पर पुरोहित समाज सहित जन प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत अभिनन्दन कर मा यमुना के दर्शन कराए
उन्होंने यमुना मंदिर में मां यमुना के दर्शन कर पूजा अर्चना की और मां यमुना से देश दुनिया की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। गंगनानी में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई और कड़ी सुरक्षा के बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और कुमार विश्वास ने गंगगानी में पूजा अर्चना की














