उत्तराखंड,सलमान खुर्शीद के बंगले पर आगजनी और फायरिंग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

0
41

हरिद्वार विजय पंडित )कांग्रेस के पूर्ब केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के घर पर कुछ दिन पहले कुछ अज्ञात यक्तियों ने अगजनी व फायरिंग की थी जिसमे 20लोगो पर मुकदमा दर्ज हुआ था साथ ही भवाली सीओ भूपेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। जिसमे पुलिस को बड़ी क़ायमबी हाथ है पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार कर लिया जिनके पास से अवैध पिस्टल और मैगजीन भी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपितों ने गुनाह स्वीकार किया है। पुलिस अब मामले के मुख्य आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।

मिली जानकारी अनुसार रामगढ़ के सतखोल स्थित सलमान खुर्शीद के कॉटेज में सोमवार की दोपहर एक बजे हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने सलमान खुर्शीद की किताब में हिंदुओं के लिए की गई टिप्पणी के खिलाफ खुर्शीद का पुतला दहन करने के साथ नारेबाजी की थी। इस दौरान पुतला दहन करने वालों की केयर टेकर सुंदर राम के परिजनों से बहस हो गई थी। जिस पर आक्रोशित होकर लोगों ने सलमान खुर्शीद के कॉटेज के मुख्य दरवाजे में आग लगा दी और तोड़फोड़ शुरू कर दी। वहीं कुछ लोगों ने सात से आठ राउंड फायरिंग कर दरवाजे के शीशे तोड़ दिए।

साथ ही पत्थर फेंककर भी नुकसान पहुंचाया गया। वहीं गोली की आवाज सुनकर केयर टेकर सुंदर राम के परिजनों में दहशत फैल गई और उन्होंने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। केयर टेकर सुंदर राम की पत्नी नंदी देवी और बहु अनीता देवी के साथ धक्का मुक्की, बंदूक दिखाने के साथ, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी उपद्रवियों की ओर से दी गई। जिससे परिजन सहमे रहे। वहीं घटना के बाद सलमान खुर्शीद के पुलिस के शीर्ष अधिकारियों को फोन करने पर मुक्तेश्वर, क्वारब और रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक उपद्रवी फरार हो चुके थे। वहीं पुलिस ने केयर टेकर सुंदर राम की तहरीर पर एक नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था

गुरुवार को मुक्तेश्वर थाना अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान अन्य पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में दबिश दे रहे थे। इसी दौरान रामगढ़ रोड स्थित फिश विलेज के सामने उन्हें आरोपित दिखाई देने की सूचना मिली। सूचना के बाद मुक्तेश्वर थानाध्यक्ष और भवाली कोतवाल अशोक कुमार ने पुलिस टीम के साथ चार आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 32 बोर की अवैध पिस्टल और खाली मैगजीन भी बरामद हुई।कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि नथुआखान निवासी चंदन सिंह लोधियाल पुत्र हरेंद्र सिंह, सूपी मुक्तेश्वर निवासी उमेश मेहता पुत्र गंगा सिंह मेहता, कृष्णा सिंह बिष्ट पुत्र शंकर सिह बिष्ट, राजकुमार मेहता पुत्र गंगा सिंह मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय पेश किया जाएगा।

वही मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से वहार है पुलिस उसको पकड़ने के लिए जगह जंगह दबिश दे रही हैमामले में डीआइजी नीलेश आनंद भरणे का कहना है कि पुलिस क्षेत्र में तत्परता से आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही मामले के मुख्य आरोपितो को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यदि आरोपित पकड़ में नहीं आए तो उनके खिलाफ वारंट जारी किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here