उत्तराखंड, केदार नाथ उपचुनाव में भाजपा की जीत कांग्रेस की हार

0
22

हरिद्वार, केदारनाथ सीट पर विस उपचुनाव की मतगणना में आज पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल बढ़त बनाए हुए थीं। आखिरी राउंड तक उन्होंने बढ़त कायम कर जीत का परचम लहराया। केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशा नौटियाल को प्रत्याशी बनाया था। वर्ष 2017 के बाद वह एक बार फिर चुनाव मैदान में उतरीं। इस वर्ष नौ जुलाई को केदारनाथ विधानसभा की विधायक शैलारानी रावत के निधन से यह सीट खाली हो गई थी। 20 नवंबर को इस सीट पर उपचुनाव हुए। भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को हराकर केदारनाथ विस सीट पर कब्जा जमा लिया है। भाजपा ने इस सीट पर 5623 वोटों से जीत दर्ज की है।

उपचुनाव के दौरान मुख्य मुकाबले में भाजपा व कांग्रेस ही दिखते रहे। शनिवार को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। शुरुआत से ही भाजपा ने बढ़त बरकरार रखी। दोपहर साढ़े 12 बजे जीत का ताज आशा नौटियाल के सिर पर सज गया। वहीं आशा नौटियाल की जीत के बाद केदारनाथ में महिला प्रत्‍याशी की जीत का मिथक एक बार फ‍िर सच साबित हो गया है।

केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल 5000 से अधिक मतों से जीतने पर अगस्त्‍यमुनि में जोरदार स्वागत हुआ।

वहीं इससे पहले शुक्रवार को केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन की मतगणना को लेकर नियुक्त सामान्य प्रेक्षक विनोद शेषन की उपस्थिति में एनआईसी कक्ष में मतगणना कार्मिकों का द्वितीय रेंडमाईजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने बताया कि मतगणना को सफलता पूर्वक संपादित कराने के लिए रिजर्व सहित 103 कार्मिक तैनात किए गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here