उत्तराखंड के नए डीजीपी बने आईपीएस अशोक कुमार

0
178

उत्तराखंड, डीजी (कानून व्यवस्था) अशोक कुमार उत्तराखंड के नए डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) होंगे। राज्यपाल की मंजूरी के बाद शुक्रवार को उनकी पदोन्नि के आदेश जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि मौजूदा डीजीपी अनिल रतूड़ी 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट के दिन ही 30 नवंबर को आईपीएस अशोक कुमार नए डीजीपी का पद संभालेंगे उनके बाद वरिष्ठता में नाम अशोक कुमार का ही आता है। अशोक कुमार 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। वह इस समय पुलिस में महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) जैसा अहम पद देख रहे हैं। अनिल कुमार रतूड़ी के बाद प्रदेश में सबसे वरिष्ठ आइपीएस होने के कारण स्वाभाविक रूप से उनका दावा सबसे पहले और सबसे मजबूत माना जा रहा था। 

आईपीएस अशोक कुमार का जन्म नवंबर 1964 में हरियाणा के गांव में हुआ। उन्होंने गांव के ही स्कूल से प्राथमिक शिक्षा हासिल की। इसके बाद आईटी से बीटेक और एमटेक किया। वे 1989 में आईपीएस बने।  

इलाहाबाद अलीगढ़, हरिद्वार, शाहजहांपुर, मैनपुरी, नैनीताल, रामपुर, मथुरा, देहरादून में गढ़वाल परिक्षेत्र और कुमाऊं के आईजी रहे। इसके साथ ही वे आईटीबीपी के एडीजी भी रहे। वर्तमान में वे डीजी कानून व्यवस्था के पद पर तैनात हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here