उत्तराखंड, गर्मी से निजात पाने के लिए नहर मे कूदे पांच युवक जिंदगी से हार गए

0
104

हरिद्वार, आज कल कारोनो के चलते सारे स्कूल बंद है वही गर्मी भी खूब हो रही है जिसके चलते हर रोज काफी संख्या मे बच्चे नहर मे नहाने के लिए जा रहे है पिछले कई वर्षों से बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण की वजह से हर वर्ष गर्मी पिछले वर्षों की अपेक्षा ज्यादा असर दिखा रही है वही इसके चलते आज पिथौरागढ़ जिले में नदी में नहाने गए पांच युवक डूब गए। जिनमें से सभी की मौत हो गई है। पांचों के शव बरामद किए जा चुके हैं वही ये युवक बारात को विदा कर अपने घर जा रहे थे गर्मी होने के करण इन सब ने रास्ते मे नहाने का मन बनाया और नदी मे छलांग लगा दी और अपनी जिंदगी से हाथ धो बढ़े यह सभी युवक गढ़ाई गंगोली गुना गांव पिथौरागढ़ के हैं।
सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सभी शवों को बाहर निकाला गया। विवाह समारोह में इस प्रकार के हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। डूब कर मरने वाले सभी युवक आपस में रिश्तेदार है और सभी की उम्र 15 से 20 वर्ष के मध्य है। वही मारने वालो मृतकों में एक किशोर दुल्हन का सगा भाई और एक सगा चचेरा भाई बताया जा रहा है। तीन किशोर गांव के भी दुल्हन के भाई लगते हैं। परंपरा के अनुसार शादी के बाद जब दुल्हन की विदाई होती है तो साथ में उसे विदा करने उसके भाई भी जाते हैं। सभी किशोर दुल्हन को ससुराल तक छोडऩे गए थे। इस घटना के बाद दुल्हन के घर और मायके में कोहराम मचा है। पुलिस शवों का पंचनामा भरने की कार्यवाही कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here