उत्तराखंड, मुख्य सूचना आयुक्त अधिकारी ने दिया इस्तीफा हो सकता है बड़ा एलान

0
49

हरिद्वार,मुख्य सूचना आयुक्त अधिकारी शत्रुघ्न सिंह ने आज अपना इस्तीफा दे दिया है मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह का कार्यकाल खत्म होने से करीब छह माह पहले अपना इस्तीफा राजभवन को सौंप दिया। शत्रुघ्न सिंह को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपनी टीम का हिस्सा बनाने का निर्णय लिया है। लेकिन अभि इस विषय मे कोई आदेश जारी नही कि है मंगलवार दोपहर मुख्य सूचना आयुक्त शत्रुघ्न सिंह ने राज्यपाल बेबी रानी मौर्य से मुलाकात की। उन्होंने पद से इस्तीफा उन्हें सौंप दिया। उन्होंने नवंबर, 2016 में मुख्य सूचना आयुक्त का पदभार संभाला था।पांच साल का कार्यकाल पूरा होने में करीब छह महीने शेष रहते हुए उन्होंने पद छोड़ दिया। इसके बाद से ही उनके मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की टीम का हिस्सा बनने की चर्चा जोर पकड़ गई। शत्रुघ्न सिंह ने 17 नवंबर, 2015 में राज्य के 13वें मुख्य सचिव बने थे। करीब एक साल उन्होंने इस जिम्मेदारी का निर्वहन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here