उत्तराखण्ड, कर्नल अजय कोठियाल धामी की उपस्थिति में भाजपा में हुए शामिल

0
24

हरिद्वार, उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है आप पार्टी से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार अजय कोठियाल ने आप पार्टी से इस्तीफा देने के बाद भाजपा में शामिल होने का मन बना लिया था आज उन्होने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में भाजपा का हाथ थाम लिया है जिससे आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है

मिली जानकारी अनुसार आज कर्नल अजय कोठियाल और पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के बाद तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे गए इस्तीफे में पदाधिकारियों ने कहा था कि वर्तमान में जिस तरह से संगठन काम रहा है, उससे लगता है कि उत्तराखंड में ‘आप’ का कोई भविष्य नहीं है।

अपने इस्तीफे को लेकर कर्नल ने कहा था कि त्यागपत्र पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दिया है। कोठियाल के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने भी इस्तीफा दे दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here