कनखल में वन गुर्जरों की झोपड़ी में लगी आग समान जलकर हुआ खाक

0
6

कनखल के बैरागी कैंप में बुधवार को एक बार फिर भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने चंद मिनटों में भीषण रूप धारण कर लिया। दमकल विभाग और कनखल थाना पुलिसकर्मियों ने जान पर खेलकर घंटे भर की मशक्कत के बाद आखिरकार आग पर काबू पा लिया। तब तक 4 झोपड़ियां जलकर खाक हो चुकी थीं। एक गाय भी अग्निकांड में झुलस गई। अग्निकांड के बाद जल चुकी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती खाने की व्यवस्था करना है।

वन गुर्जरों की झोपड़ी में आग लगने से कई परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। अग्निशमन अधिकारी बीरबल सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here