हरिद्वार, (रजनीश दीक्षित)मौसम की खराबी के चलते उत्तराखंड में चार धाम यात्रा रोक दी गई थी। स्थानीय प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर 24 घंटे का प्रतिबन्ध लगाया था। जानकारी सामने आई है कि, यह प्रतिबंध अब हटा दिया गया है। चारधाम यात्रा एक बार फिर शुरू हो गई है।गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पांडे ने एएनआई को बताया कि, चार धाम यात्रा पर 24 घंटे का प्रतिबंध हटा लिया गया है। आयुक्त ने कहा कि, यात्रा मार्ग पर पड़ने वाले जिलों के जिलाधिकारियों को अपने-अपने जिलों में मौसम की स्थिति के आधार पर वाहनों को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।