टाटा संस के पूर्व चेयरमैन का निधन, सड़क हादसे में गई जान

0
52

हरिद्वार ,टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क हादसे में निधन हो गया है मुंबई से सटे पालघर में यह हादसा हुआ है. एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की कार रविवार को महाराष्ट्र के पालघर में एक डिवाइडर से टकरा गयी. मिस्त्री मर्सिडीज कार में अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा कर रहे थे. इस घटना में कार चालक समेत दो अन्य लोग घायल हो गए. सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है

मिली जानकारी अनुसार साइरस मिस्त्री भारतीय मूल के सबसे सफल और ताकतवर कारोबारियों में से एक पलोनजी शापूरजी मिस्त्री के बेटे थे। साइरस मिस्त्री का जन्म आयरलैंड में हुआ था। साइरस मिस्त्री और चार अन्य लोग मुंबई के पालघर की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार हादसे की शिकार हो गई, जिसमें मिस्त्री का निधन हो गया। उनकी कंपनी के निदेशक ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

ये हादसा दोपहर करीब 3.15 बजे हुआ, जब साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। पुलिस अधिकारी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह एक दुर्घटना की तरह लग रहा है। गाड़ी के ड्राइवर समेत उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य दो लोग हादसे में घायल हो गए। सभी घायलों को गुजरात के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here