हरिद्वार, दिल्ली की नई सीएम पहले बनी वकील फिर बनी विधायक और इस बार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर भरोसा जताते हुए दिल्ली की सीएम घोषित कर दिया 50 साल की रेखा गुप्ता जिंदल दिल्ली की नौवीं CM होंगी। भाजपा विधायक दल की बैठक में बुधवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया। वे दिल्ली विधानसभा चुनाव में शालीमार बाग सीट से विधायक हैं।AAP की वंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया। रेखा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और BJP से जुड़ी हैं। दिल्ली भाजपा की महासचिव और भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।
मिली जानकारी अनुसार गुरुवार को रामलीला मैदान में वे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. 27 साल बाद बीजेपी का कोई उम्मीदवार राष्ट्रीय राजधानी का सीएम बना है. बुधवार को विधायक दल की बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री चुना
रेखा गुप्ता का जन्म 1974 में हरियाणा के जींद जिले में स्थित नंदगढ़ गांव में हुआ था. उनके पिता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी पद पर थे. साल 1976 में रेखा के पिता जयभगवान की नौकरी दिल्ली में लग गई थी इसलिए उनका पूरा परिवार दिल्ली में शिफ्ट हो गया. रेखा गुप्ता की स्कूलिंग से लेकर ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है. साल 1998 में उनकी शादी मनीष गुप्ता से हुई, जो स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते हैं.
रेखा गुप्ता के पति का नाम मनीष गुप्ता है। मनीष गुप्ता पेशे से स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी हैं। उन्होंने राजनीति में हमेशा पत्नी का सहयोग किया। रेखा गुप्ता ने अपने चुनावी एफिडेविट में बताया है कि उनके पति बीमा के बिजनेस से जुड़े हैं और उनका निकुंज एंटरप्राइज नाम से कारोबार भी है।
दिल्ली की होने वाली सीएम रेखा गुप्ता के दो बच्चे हैं। बड़ी बेटी का नाम हर्षिता है तो छोटे बेटे का नाम निकुंज है।बेटी पिता की तरह व्यवसाय में अग्रसर है, जबकि बेटा निकुंज गुप्ता अभी पढ़ाई कर रहा है।
रेखा गुप्ता का जीवन संक्षेप में
1994-95 में दौलत राम कॉलेज की सेक्रेटरी बनीं
1995-96 में डूसू की सेक्रेटरी बनीं
1996-97 में डूसू की अध्यक्ष बनीं
2003-04 में भाजयुमो दिल्ली की सेक्रेटरी बनीं
2004-06 में भाजयुमो की राष्ट्रीय सचिव बनीं
2007 में उत्तरी पीतमपुरा में पार्षद बनीं
भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की सचिव बनीं
2025 में शालीमार बाग से विधायक बनीं और अब मुख्यमंत्री