दिल्ली,सोनिया गांधी गंगाराम अस्पताल में भर्ती

0
56

हरिद्वार,कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार दिन में गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नियमित चेकअप के लिए उन्हें भर्ती कराया गया है। इस दौरान उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी उनके साथ रहीं। उनके अनुसार सोनिया गांधी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

सोनिया गांधी श्वास संबंधी संक्रमण से पीड़ित रही हैं. उनकी तबियत मंगलवार से खराब थी जिस कारण राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के प्रवेश करने पर सात किलोमीटर चलने के बाद मंगलवार शाम दिल्ली लौट आए थे.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह छह बजे बागपत के मवीकलां से फिर शुरू हुई. हालांकि प्रियंका गांधी बुधवार की सुबह राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल नहीं हुईं. उनके दोपहर बाद इस यात्रा में शामिल होने की संभावना है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here