दिल्ली के जंतर मंतर में बैठी महिला पहलवानों को आप की महिला मोर्चा ने दिया समर्थन

0
5

हरिद्वार,आम आदमी पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष हेमा भंडारी के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय पार्क लाल चौक देहरादून में पिछले 11 दिन से दिल्ली के जंतर मंतर में धरना प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों के यौन शोषण के विरोध में धरना प्रदर्शन कर भाजपा के बाहुबली सांसद बृजभूषण के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पास्को एक्ट में एफ आई आर दर्ज होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने के विरोध में धरना दिया।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि देश के लिए मेडल लाने वाली बेटियां आज 11 दिनों से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद के खिलाफ धरने पर बैठी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पास्को एक्ट में दर्ज एफ आई आर के बाद भी दिल्ली पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही ना करना और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का अपने सांसद के खिलाफ कोई एक शब्द ना बोलना भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे को दर्शाता है। एक तरफ मन की बात में मोदी जी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं। वही महिला पहलवानों पर चुप्पी साध देते हैं । जब देश की महिला पहलवानों को इंसाफ नहीं मिल रहा तो सोचो भाजपा शासन में आम महिलाओं का क्या हाल होगा। आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा महिला पहलवानों के साथ खड़ी है और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद पर बृजभूषण सिंह की तुरंत निष्कासन और गिरफ्तारी की मांग करती है।
हेमा भण्डारी ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में भी कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा बीच सड़क पर सरेआम युवक को पीटने कि घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए इसकी निंदा की। प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने कहा कि भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री द्वारा अपने समर्थकों और गनर के माध्यम से एक युवक को सरेआम गाली गलौज करते हुए बुरी तरह पीटा गया। जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है ।यह पहला मामला नहीं है इससे पूर्व भी कैबिनेट मंत्री द्वारा ऐसे ही घटना को अंजाम दिया गया। भाजपा के मंत्री विधायक सत्ता की हनक में इस तरह चूर है की उनसे विकास कार्यों और समस्याओं को लेकर कोई जनप्रतिनिधि अथवा जनता उनसे सवाल जवाब करती है तो वह मारपीट पर उतारू हो जाते है। देवभूमि उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री द्वारा इस तरह की घटना को किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। आम आदमी पार्टी मांग करती है कि उपरोक्त घटना की निष्पक्ष जांच हो और दोषी के खिलाफ सख्त से सख्तकार्यवाही करे।
प्रदेश महासचिव महिला मोर्चा सीमा कश्यप ने कहा की आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। जब देश की मैडल लाने वाली बेटियां ही सुरक्षित नहीं तो अन्य महिलाओं का क्या हाल होगा। मोदी जी मन की बात में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं परंतु जनता की मन की बात नहीं सुनते। आज महिला पहलवानों का पूरा भविष्य दांव पर है और उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है और मोदी जी कर्नाटक चुनाव में प्रचार प्रसार में लगे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा के राज में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। आज देश की बेटियों को बचाना है तो ऐसे नेताओं के खिलाफ सब को एकजुट होकर अपनी आवाज बंद करनी पड़ेगी। आज भाजपा की महिला नेताओं ने चुप्पी साध ली है। हर छोटी-बड़ी बातों पर प्रतिक्रिया देने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुप क्यों है।


कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव महिला विंग सीमा कश्यप, प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन, जिला अध्यक्ष मोनिका जायसवाल, वि सभा उपाध्यक्ष नीनाकांत, सोनम सुमित कुमार, वि सभा अध्यक्ष प्यारा सिंह,इकबाल तगाला , मसूरी से ज़िला प्रवक्ता प्रकाश राणा, वरिष्ठ नेता श्यामबाबू पांडे, हरिकिशन सिंह, धर्मपुर विधानसभा प्रभारी सुशील सैनी, इकबाल राव वि सभा अध्यक्ष अल्पसंख्यक भजन सिंह और प्रदेश समन्वयक श्री जोत सिंह बिष्ट जी उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here