दिल्ली -:भाजपा से मनोज तिवारी हटाये गये नए अध्यक्ष होगे आदेश कुमार गुप्ता

0
152

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के लिए आदेश कुमार गुप्ता को नियुक्त किया है। आदेश कुमार गुप्ता दिल्ली भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। भाजपा की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

आपको बता दें कि आदेश कुमार गुप्ता मनोज तिवारी की जगह लेंगे। मनोज तिवारी का कार्यकाल दिसंबर महीने में ही खत्म हो रहा था। हालांकि चुनाव की वजह से उनके कार्यकाल को बढ़ाया गया था। भाजपा का विधानसभा चुनाव में भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और पार्टी इतना मेहनत करने के बावजूद सिर्फ 8 सीटें जीतने में ही कामयाब रही। ऐसे में आदेश कुमार गुप्ता के ऊपर काफी जिम्मेदारियां होगी कि वह कैसे दिल्ली में अपनी पार्टी को मजबूत कर पाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here