दिल्ली,pm मोदी ने इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया।

0
41

हरिद्वार, आज देश के प्रधानमंत्री ने इण्डिया गेट पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नेताजी ने अंग्रेजों से कहा था कि मैं स्वतंत्रता की भीख नहीं लूंगा। उन्होंने अंग्रेजों के सामने झुकने से इनकार कर दिया था।इस मौके पर PM मोदी ने 2019, 2020, 2021 और 2022 के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार भी प्रदान किया

मिली जानकारी अनुसार इस समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि भारत मां के वीर सपूत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जन्म जयंती पर मैं पूरे देश की तरफ से कोटि-कोटि नमन करता हूं. ये दिन ऐतिहासिक है, ये कालखंड भी ऐतिहासिक है और ये स्थान जहां हम सब एकीकृत हैं ये भी ऐतिहासिक है. पीएम ने कहा कि नेताजी ने हमें स्वाधीन और समप्रभु भारत का विश्वास दिलाया था. उन्होंने आत्मविश्वास और साहस के साथ अंग्रेजों के सामने कहा था कि मैं स्वतंत्रता की भीख नहीं लूंगा, मैं इसे हासिल करूंगा.

उन्होंने कहा, “जिन्होंने भारत की धरती पर पहली आज़ाद सरकार को स्थापित किया था, हमारे उन नेताजी की भव्य प्रतिमा आज डिजिटल स्वरूप में इंडिया गेट के समीप स्थापित हो रही है। जल्द ही इस होलोग्राम प्रतिमा के स्थान पर ग्रेनाइट की विशाल प्रतिमा भी लगेगी।” ग्रेनाइट की प्रतिमा का आयाम 28 फीट लंबा और छह फीट चौड़ा होगा। प्रतिमा को उसी स्थान पर रखा जाएगा जहां 1968 तक जॉर्ज पंचम की प्रतिमा थी।

इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। इस दौरान अमित शाह ने कहा कि नेताजी की 125वीं जयंती पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा लगाने का निर्णय मोदी जी ने लिया है। ये प्रतिमा देश की आने वाली पीढ़ियों को पराक्रम, देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा देगी। ये प्रतिमा देश के करोड़ों लोगों के मन के भाव की अभिव्यक्ति होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here