देश भर मे मनाई जा रही है बकरीद और सभी ने एक-दूसरे को दी मुबारकबाद

0
100

आज पूरे देश में करोनो के बीच मनाई जायेगी ईद ये प्यार,मोहब्बत और खुशहाली का त्योहार ईद यानी बकरीद या बकरा ईद मनाया जा रहा है। इस मौके पर आज सुबह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद में नमाज अदा की और इसके बाद एक-दूसरे को मुबारकबाद दी।
ईद-उल फितर के बाद ईद-उल-अजहा यानी बकरीद मुसलमानों का दूसरा सबसे बड़ा पर्व है। दोनों ही मौके पर ईदगाह जाकर या मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की जाती है। ईद-उल फितर पर शीर खुरमा बनाने का रिवाज है, जबकि ईद-उल जुहा पर बकरे या दूसरे जानवरों की कुर्बानी (बलि) दी जाती है।

मिली जानकारी के अनुसार ईद-उल-अज़हा या जुहा या बकरीद पर मुस्लिम समुदाय के सदस्य पशुओं की कुर्बानी देते हैं। कुर्बानी उन लोगों पर फर्ज होता है, जिनके पास 613 ग्राम चांदी या इसके बराबर का पैसा है। वहीं, शुक्रवार की शाम को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईद-उल-जुहा की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शभकामनाएं दीं और उनसे कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए सभी नियमों और दिशा-निर्देशों के पालन करने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here