देश में कोरोना के नए XE वेरिएंट की दस्तक, मुंबई में मिला पहला मरीज

0
55

हरिद्वार, देश में करोनो की तीसरी लहर का आतंक रुक गया है वही देश में करोनो को लेकर सभी पाबंदी हटा दी गई है ये बात हम नही कह रहे एक बड़े अख़बार के जरिए ये सुचना मिली है की कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XE ने भारत में भी दस्तक दे दी है। इसके संक्रमण का पहला केस बुधवार को मुंबई में दर्ज किया गया है। कुल 376 सैंपल लिए गए थे, जिनकी जांच में एक मरीज में कोरोना के XE वैरिएंट के संक्रमण की पुष्टि हुई। इस वैरिएंट की शुरुआत युनाइटेड किंगडम से हुई थी। बीएमसी ने अपने ताजा सीरो सर्वे में बताया है कि शहर में XE वैरिएंट और कप्पा वैरिएंट के एक-एक मामले की पुष्टि हो चुकी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल 230 लोगों की रिपोर्ट सीरो सर्वे के लिए भेजी गई थी। इनमें से 21 लोगों को अस्पातल में एडमिट कराया गया है। किसी भी व्यक्ति को ऑक्सीजन या फिर गहन निगरानी की जरूरत नहीं पड़ी।

कोरोना के XE वेरिएंट की वजह से चीन में एक बार फिर हाहाकार मचा हुआ है। शंघाई शहर में कोरोना ने हालत खराब कर दी है। यहां प्रशासन ने लॉकडाउन घोषित कर दिया है। अब भारत में भी इस नए XE वेरिएंट की एंट्री हो गई है। WHO के चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामिनाथन ने मंगलवार को कहा कि इस वेरिएंट का प्रभाव डेल्टा की तरह तो नहीं होगा क्योंकि देश में बड़ी आबादी का वैक्सिनेशन हो चुका है। बता दें कि कोरोना के डेल्टा वेरिएंट ने देश में सबसे ज्यादा तबाही मचाई थी। इसी वेरिएंट की वजह से कोरोना की दूसरी लहर आई थी। WHO का कहना है कि इस वेरिएंट से अब तक ज्यादा गंभीर लक्षण नहीं दिखे हैं। हो सकता है कि वैक्सिनेशन की वजह से रोग प्रतिरोधी क्षमता विकसित होने के कारण ऐसा हो। उन्होंने कहा कि इस वेरिएंट पर ध्यान रखना जरूरी है। यूके में 600 सैंपल में एक्सई की पहचान की जा चुकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here