पंजाब पुलिस की कार ने दो लड़कियों को रौंदा मौके पर एक की मौत एक घायल

0
41

हरिद्वार, छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के बाद अब पंजाब पुलिस की एक गाड़ी ने दो लड़कियों को रौंद डाला जिसके चलते मौके पर एक लड़की की मौत हो गई वहीं दूसरी लड़की को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया जिसके बाद गुस्साए लोगों ने हाइवे जालंधर फगवाड़ा पर जाम लगा दिया

इसके चलते पूरे शहर में भारी जाम है और अफरातफरी का आलम है। पंजाब पुलिस की इस गाड़ी को इंस्पेस्टर अमृत पाल सिंह चला रहे थे। घटना के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। होशियारपुर जिले के रहने वाले अमृत पाल सिंह हरिके पट्टन थाने में तैनात थे।

मृतक लड़की की पहचान नवजोत कौर के तौर पर हुई है, जो एक स्थानीय कार शोरूम में नौकरी करती थी। वह अपनी एक दोस्त के साथ रोड किनारे खड़ी थी, तभी पुलिस की कार ने उन्हें रौंद दिया। यह घटना जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर स्थित धानेवाली गांव के पास हुई। इस घटना के बाद लोगों ने ट्रैफिक रोक दिया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग जुट गए और न्याय की मांग करते हुए लोगों ने हाईवे ही जाम कर दिया। इसके अलावा जालंधन कैंट इलाके में भी लोगों ने ट्रैफिक को रोक दिया है। इसके चलते पूरे शहर में ही जाम की स्थिति बन गई है।

इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें ब्रेजा कार लड़कियों को रौंदती दिख रही है। दरअसल कार को देखते हुए लड़कियां पीछे भी हटती दिख रही हैं, लेकिन तब तक वे कार की चपेट में आ जाती हैं। जालंधर के एडीसीपी सुहैल मीर ने कहा कि इस गाड़ी को अमृत पाल सिंह चला रहे थे, जो कार में अकेले थे। उन्हें अरेस्ट कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here