पंजाब, भगवंत मान के साथ 10 मंत्री लेंगे शपथ

0
19

हरिद्वार,पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह ने कैबिनेट का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी के 10 विधायक शनिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। पंजाब विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) को जबर्दस्त जीत मिली थी। इसने 92 सीटों पर जीत हासिल की थी। पार्टी ने भगवंत मान सिंह को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया था।

मिली जानकारी अनुसार भगवंत मान ने 16 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह के पैतृक गांव खटरकड़ कलां में मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 17 मार्च को नई पंजाब विधानसभा का पहला सत्र हुआ। विधानसभा के इस पहले सत्र में प्रोटेम स्‍पीकर डा. इंदरबीर सिंह निज्‍जर ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई।पंजाब की नयी सरकार में जो नेता मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, उसमें मान ने दस मंत्रियों को नामित किया है। हरपाल एस चीमा, बलजिंदर कौर, एस हरभजन सिंह, विजय सिंगला, लाल चंद कटारुचक, गुरमीत एस मीत हेयर, कुलदीप एस धालीवाल, लालजीत एस भुल्लर, ब्रैम शंकर और हरजोत एस बैंस मंत्री पद की शपथ लेंगे। मान सरकार के मंत्री 19 मार्च को पद की शपथ लेंगे। पंजाब कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण करने के बाद मंत्री अपना पदभार संभालेंगे और दोपहर के समय आप सरकार की पहली कैबिनेट बैठक होगी।

मंत्रियों के शपथ ग्रहण करने के बाद कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें कई महत्‍वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। इनमें 18 साल से ऊपर की युवतियों और महिलाओं को 1000 रुपये की सहायता, 300 यूनिट तक बिजली फ्री देने सहित कई अन्‍य मुद्दे शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here