पर्यावरण बचाओ सद्भावना बढ़ाओ अभियान के तहत हरेला पर्व पर दिव्यांजली फाउंडेशन सोसायटी ने किया वृक्षारोपण

0
136

पर्यावरण बचाओ-सद्भावना बढ़ाओ अभियान के तहत उत्तराखण्ड में हरेला पर्व पर दिव्यांजली फाउंडेशन सोसायटी उत्तराखंड के सदस्यों द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम किया गया। जिसमें नीम के और अमरुद के पेड़ लगाए गए।

पर्यावरण बचाओ-सद्भावना बढ़ाओ अभियान पुरे भारतवर्ष में 10 जुलाई से 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। जिसकी शुरुआत 10 जुलाई को प्रेम धाम रोड नजफगढ़ से श्री देव भगत जी गुणगान मंडल के संस्थापक सुशील खन्ना, राष्ट्रीय प्रचारक माननीय राजवीर सिंह शास्त्री जी एवं साथियों द्वारा गायन वादन से की गई थी।
इस अभियान की राष्ट्रीय संयोजक (महिला) और दिव्यांजली फाउंडेशन सोसायटी की अध्यक्ष हेमा भण्डारी ने कहा इस कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण एवं सद्भावना हेतु लोगों को जागरूक करना और देश में उन जुझारू जांबाजों को एकजुट करना है जो पर्यावरण एवं सद्भावना हेतु सक्रियता से प्रयास कर रहे हैं। लोगों को जागरूक करने के लिए कवि सम्मेलन,गोष्ठियां वगैरह की जाएगी, इन विषयों पर प्रखर संवाद किए जाएंगे। जिस में देश की जानी मानी हस्तियां भाग लेंगी। सभी अपने संस्था और संगठन के बैनर पर इस अभियान को चलाएंगे।
इस अभियान में महिलाओ में जी ओ फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शकुंतला देवी दिल्ली, समर्पण संस्था की अध्यक्ष शैल पासवान, आगाज संस्था की अध्यक्ष हेमा सिंह यू पी, लोक शक्ति मंच उत्तराखण्ड से पुष्पा, त्रिवेणी देवी दिल्ली से बहुत बड़े स्तर पर कार्य क़र रही है।

आज के हरेला कार्यक्रम में दिव्यांजली फाउंडेशन सोसायटी से सुशील कुमार, श्याम शर्मा, नेहा, अब्बास सहयोगी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here