पहाड़ और मैदान की बढ़ती लकीर प्रदेश के लिए हानिकारक:- अनिल सती

0
19

आम आदमी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष और पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल सती ने उत्तराखंड में पहाड़ और मैदान के बीच खाई पाटने वालों को भस्मासुर बताते हुए कड़ी निंदा करते हुए इसे उत्तराखंड के हितों के लिए खतरनाक बताया। अनिल सती ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में सभी लोगों की भागीदारी रही है। आज कुछ लोग अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए पहाड़ और मैदान के बीच में खाई पाटने का काम कर रहे हैं जिनका कड़ा विरोध होना चाहिए। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में पहाड़ से मैदान तक हर व्यक्ति की प्रमुख भूमिका रही है। उत्तराखंड में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति उत्तराखंडी है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का सदन में दिया गया बयान कतई बर्दाश्त के योग्य नहीं है वही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का प्रदर्शनकारियों को सड़क झाप कहना उनकी ओझीं मानसिकता को दर्शाता है । महेंद्र भट्ट शायद भूल गए की उत्तराखंड राज्य हमें भीख में नहीं मिला इसके लिए हमारे राज्य आंदोलनकारीयो ने ने सड़क पर उतरकर शहादत दी थी तब जाकर उत्तराखंड राज्य मिला आजर देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से महेंद्र भट्ट दो बार विधायक बने और आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यरत है । कुछ असामाजिक लोग समाज में जहर घोलने का काम करते हैं जिसके कारण परस्पर सदभाव बिगड़ता है। उत्तराखंड के मूल विषयों से भटकाने के लिए भाजपा लोगों को गुमराह करने का काम करती है। मूल निवास भू कानून जैसे गंभीर मुद्दों पर जनता की राय लेना आवश्यक है। आज उत्तराखंड राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, पलायन, बदहाल शिक्षा व्यवस्था, खराब स्वास्थ्य सेवाएं जैसे गंभीर विषयों पर आज कोई बात नहीं करता। भाजपा के केंद्रीय नेताओं और प्रदेश की धामी सरकार को ऐसे नेताओं पर कड़े कदम उठाकर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here