पूर्व में विधायक रह चुके पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण पहनते है इतना सोना

0
49

हरिद्वार,ऋषिकेश से कांग्रेस के पूर्व विधायक शूरवीर सिंह सजवाण अचल सम्पति के मामले मे करोड़ पति है वही साथ ही 89सोना पहनते है वही कांग्रेस से टिकट ना मिलने से नाराज कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव चुनाव लड़गे

राज्य उत्तराखंड के अस्तित्व में आने के बाद वर्ष 2002 के पहले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शूरवीर सिंह सजवाण ने भाजपा प्रत्याशी संदीप गुप्ता को 863 मतों से शिकस्त दी थी। ऋषिकेश सीट से पहले विधायक बने शूरवीर सिंह सजवाण प्रदेश सरकार में सिंचाई मंत्री भी रहे। हालांकि वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में सजवाण को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने 9077 मतों से पराजित किया था। वर्ष 2017 में कांग्रेस के शूरवीर सिंह सजवाण ने दावेदारी नहीं की। लेकिन वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले सजवाण ने ऋषिकेश में सक्रियता बढ़ा दी

निर्वाचन आयोग को दिए शपथ पत्र में शूरवीर सिंह सजवाण ने अपनी चल-अचल संपत्ति 2.67 करोड़ रुपये घोषित की है। शूरवीर सिंह सजवाण तथा उनकी पत्नी के पास कुल दो करोड़ 77 लाख, 28 हजार 280 रुपये की अचल संपत्ति है। जबकि अचल संपत्ति की बात करें तो सजवाण दंपत्ति 63 लाख 62 हजार 836 रुपये की संपत्ति के स्वामी है। अचल संपत्ति में शूरवीर सिंह सजवाण के पास 42 तोला सोना तथा उनकी उनकी पत्नी के पास 47 तोला सोना है। उनके पास एक स्कार्पियो तथा एक मारुति आल्टो कार भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here