बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने अपने सहयोगी दलों के बीच सीटों का बंटवारा आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। गठबंधन ने इस बार के चुनाव में सभी सहयोगी दलों के संतुलन को ध्यान में रखते हुए सीटों का विभाजन किया है। इस ऐलान से पहले वर्षों से चली आ रही अटकलों और राजनीतिक विश्लेषणों को अब स्पष्टता मिल गई है।ऐसे में आइए एनडीए का सीट बंटवारे पर नजर डाल लेतें है.
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में सीट बंटवारे का ऐलान कर दिया गया है. बिहार में बीजेपी और जदयू 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जबकि चिराग पासवान की पार्टी 29 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम 6 तो जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. BJP नेता और बिहार चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर सीट बंटवारे का ऐलान किया. उन्होंने लिखा- संगठित व समर्पित NDA… आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA परिवार के सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी सहमति से सीटों का वितरण पूर्ण किया.
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 NDA सीट शेयरिंग का ऐलानBJP – 101 सीटJDU – 101 सीटLJP (रामविलास) – 29 सीटRLM – 06 सीटHUM – 06 सीट
इस सीट बंटवारे में स्पष्ट रूप से यह संकेत मिलता है कि भाजपा और जदयू दोनों प्रमुख दल अपने क्षेत्रीय प्रभुत्व को बरकरार रखना चाहते हैं। 101-101 सीटों का विभाजन दोनों दलों के बीच संतुलन बनाए रखने की रणनीति है। इसके अलावा, छोटी पार्टियों को हिस्सेदारी देना भी गठबंधन की मजबूती और चुनावी संतुलन बनाए रखने का हिस्सा है।लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। यह संख्या इस बात का प्रतीक है कि गठबंधन में छोटे दलों की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हम को छह-छह सीटें दी गई हैं, जो चुनाव में उनके स्थानीय और क्षेत्रीय प्रभाव को ध्यान में रखते हुए तय की गई हैं। एनडीए ने सीट बंटवारे की घोषणा के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी सक्रिय रूप से चुनावी तैयारियों में शामिल किया है। प्रधानमंत्री मोदी भाजपा के मुख्यालय में मुख्य चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य चुनावी रणनीति, प्रचार योजना और गठबंधन के सभी दलों के समन्वय को मजबूत करना था।