भाजपा में कौन बनेगा प्रदेश अध्यक्ष 14 तारीख को होगा नाम घोषित

0
18

हरिद्वार,यूपी के भाजपा अध्यक्ष के चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। अध्यक्ष पद के लिए 13 दिसंबर को दोपहर 1 से 2 बजे तक अध्यक्ष के पद के लिए नामांकन किया जाएगा और 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव संपन्न होगा। यह जानकारी देते हुए पार्टी की ओर से नियुक्त संगठन के चुनाव अधिकारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन के लिए पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े भी शनिवार को यहां आएंगे। उनके सामने ही प्रदेश अध्यक्ष के लिए नमांकन पत्र लिया जाएगा। जबकि केंद्रीय चुनाव अधिकारी के तौर पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में 14 दिसंबर को चुनाव संपन्न कराया जाए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनने की संवैधानिक प्रक्रिया के तहत सबसे पहले प्रांतीय परिषद के सदस्य तय किए जाते हैं। 403 विधानसभा क्षेत्रों से एक-एक सदस्य चुना जाता है। हालांकि, यह वहीं से चुने जाते हैं जहां के जिलाध्यक्ष घोषित हो चुके होते हैं। भाजपा ने 98 जिलों में प्रदेश को बांटा हुआ है।

इसमें से 84 जिलाध्यक्ष घोषित हो चुके हैं। इनमें 350 से अधिक प्रांतीय परिषद के सदस्य घोषित हो गए हैं। इसके अलावा पार्टी के विधानमंडल और संसद सदस्यों में से 10-10 प्रतिशत सदस्य परिषद में शामिल होते हैं।भाजपा के विधान सभा में 258 व विधान परिषद के 79 सदस्य हैं यानी कुल 337 सदस्य हैं। इनमें से 34 परिषद के सदस्य बनेंगे। इसी प्रकार लोक सभा में 33 व राज्य सभा में 24 यानी कुल 57 सदस्यों में छह सदस्य प्रांतीय परिषद में शामिल होंगे।प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए केवल 50 प्रतिशत से अधिक जिलाध्यक्षों का चयन जरूरी था, जबकि वर्तमान में 86 प्रतिशत जिलाध्यक्षों का चयन हो चुका है। इसी प्रकार 1918 मंडलों में से 1600 से अधिक में चुनाव संपन्न हो चुके हैं।ऐसे में प्रदेश अध्या के चुनाव प्रक्रिया में अब कोई तकनीकी बाधा नहीं है। यूं तो भाजपा में परंपरागत रूप से अध्यक्ष का चयन आमतौर पर सर्वसम्मति से होता है, लेकिन प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी निभाई जाएगी।मतदान सूची जारी होने के बाद दो दिन तय होंगे। पहले दिन नामांकन, जांच और नाम वापसी के लिए होगा। यदि एक ही नामांकन भरा गया तो सर्वसम्मति से चुनाव हो जाएगा। यदि एक से अधिक उम्मीदवार नामांकन करते हैं तो दूसरे दिन मतदान व मतगणना होगी। राष्ट्रीय परिषद के लिए भी यहां से सदस्यों का चुनाव किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here