भारतीय किसान यूनियन (सर्व) ने उत्तराखंड के ऋषिकेश मे एक बैठक का आयोजन किया, इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने नये पदाधिकारीयों को नियुक्त कर कहा की भारतीय किसान यूनियन सर्व का परिवार बड़ी तेजी से आगे बढ़ रहा है और आज ऋषिकेश मे भी बड़ी मजबूत टीम का गठन किया गया है और जल्द पूरे उत्तराखंड के कई जिलों मे भी पदाधिकारियो को नियुक्त किया जायेगा, जिससे समस्त उत्तराखंड मे भी किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठा उसका निस्तारण करवाया जायेगा, साथ ही उन्होंने ऋषिकेश के वरिष्ठ पत्रकार राजेश शर्मा को गढ़वाल मंडल का मीडिया प्रभारी, सतीश गिरी को प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रमोद शर्मा को देहरादून का जिला उपाध्यक्ष, मनोज शर्मा को टिहरी जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त कर सभी को अपने अपने छेत्रो मे किसानों के अधिकारों के लिये आवाज उठाने की बात भी कही, इस दौरान इस बैठक मे मुख्यरूप से राष्ट्रीय सलाहकार कमलेश शर्मा, प्रदेश सचिव विनेश उनियाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी रजत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विजय पंडित, राष्ट्रीय सचिव कपिल गुप्ता, प्रदेश महामंत्री अलीशेर, संगठन मंत्री फिरोज खान, गढ़वाल मंडल महामंत्री हर्ष व्यास आदि मौजूद रहे तो वही इस बैठक के दौरान भाकियू (सर्व) के राष्ट्रीय महामंत्री राजीव थपलियाल के जन्मदिवस के मोके पर उत्तराखंड सरकार के पशु कल्याण बोर्ड के राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा के साथ साथ भाकियू सर्व के समस्त पदाधिकारियो ने भी राजीव थपलियाल को फुल माला पहनाकर जन्मदिवस की बधाई दी