मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद पांच कुर्सियां खाली, मंत्री के लिए इन नामों की चर्चा

0
4

हरिद्वार,मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफा के बाद धामी कैबिनेट में अब पांच पद खाली हो गए हैं। ऐसे में अब मंत्रिमंडल में फेयरवेल की संभावनाएं ज्यादा बढ़ गई हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज कैबिनेट को लेकर चर्चा करने दिल्ली रवाना हो रहे हैं।

धामी कैबिनेट में खाली कुर्सी को भरने की संभावनाओं के बीच पार्टी के विधायकों के अरमानों को पंख लग गए हैं। फिलहाल पार्टी में बिशन सिंह चुफाल, मदन कौशिक, बंशीधर भगत, खजान दास और अरविंद पांडे पांच ऐसे वरिष्ठ विधायक हैं,जो पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हैं। लेकिन यह सभी नाम उम्र अनुभव, क्षेत्रीय, जातीय और राजनीति समीकरणों के हिसाब से कितने महत्वपूर्ण होंगे, यह केंद्र नेतृत्व और सीएम धामी को तय करना है।

इन नामों की भी चल रही चर्चाएं

इन पांच नाम के अलावा हरिद्वार से आदेश चौहान,प्रदीप बत्रा देहरादून से विनोद चमोली, मुन्ना सिंह चौहान,सहदेव पुंडीर और उमेश शर्मा को के नामों की चर्चा भी चल रही है। टिहरी से विनोद कंडारी और रुद्रप्रयाग से भरत चौधरी के नाम चर्चा में है।

वहीं यह भी माना जा रहा है कि स्पीकर रितु खंडूरी भूषण को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। उनकी जगह किसी वरिष्ठ नेता को विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वही उधम सिंह नगर से अरविंद पांडे के अलावा रुद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा के नाम भी चर्चाओं में है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here