महाराष्ट्र और कर्नाटक की सीमा को लेकर बड़ा विवाद बसों पर बरसा गए पत्थर कई लोग हिरासत में

0
21

हरिद्वार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की सीमा को लेकर अक्सर विवादों में चलता रहा है वहीं आ जाए विवाद उग्र रूप ले गया कर्नाटक रक्षण वैदिक संगठन ने बेलगावी में महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल भी किया।

मिली जानकारी अनुसार बागेवाड़ी में कर्नाटक रक्षण वेदिके के कार्यकर्ताओं ने उन ट्रकों को रोका जिन पर महाराष्ट्र की नंबर प्लेट लगी थी। एक ट्रक पर पथराव किया गया। कार्यकर्ताओं ने हाईवे पर धरना-प्रदर्शन भी किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ को हिरासत में ले लिया।

महाराष्ट्र के साथ बढ़ते सीमा विवाद के बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने दोनों राज्यों की जनता से कहा है कि वे सद्भाव न बिगाड़े। राज्य की सीमाओं और अन्य राज्यों में कन्नड़ भाषियों के हितों की रक्षा के लिए उनकी सरकार वचनबद्ध है। बोम्मई ने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि सीमा विवाद को लेकर कानूनी जंग में कर्नाटक की जीत होगी, क्योंकि राज्य का रुख कानूनी व संवैधानिक दोनों दृष्टि से है। हमें विश्वास है कि हम कानूनी लड़ाई जीतेंगे। इसलिए चुनाव के लिए इसे मुद्दा बनाने का कोई सवाल ही नहीं है। हम राज्य की सीमाओं और अपने लोगों और महाराष्ट्र, तेलंगाना और केरल में रहने वाले कन्नड भाषियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सीमा विवाद के बीच महाराष्ट्र के मंत्री शंभूराज देसाई ने मंगलवार को महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रान को स्थगित किया है, इसे रद्द नहीं किया गया है। मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा आज हमें बेलगावी में सीमा क्षेत्र का दौरा करना था, इस बारे में हमने कर्नाटक सरकार को सूचित किया था। लोगों के साथ सीमा मुद्दे पर चर्चा करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ताकि इस मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकाला जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here