हरिद्वार,द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। ये 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। बता दें 20 जून 2022 को द्रौपदी मुर्मू ने अपना 64वां जन्मदिन मनाया। देश की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल मुर्मू, झारखंड की पहली महिला गवर्नर भी रह चुकी हैं। उन्होंने 18 मई 2015 को पद संभाला था। दो बार विधायक रह चुकी द्रौपदी ने अपने करियर की शुरुआत टीचर के रूप में की। उन्होंने ओडिशा के सिंचाई विभाग में भी काम किया है। उन्हें बेस्ट विधायक के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है।
मिली जानकारी अनुसार वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो जाएगा और 25 जुलाई को नए राष्ट्रपति शपथ लेंगे. सभी राज्यों से मतपत्र संसद भवन लाए जा चुके हैं. चुनाव अधिकारी संसद के कमरा संख्या 63 में मतगणना के लिए तैयार हैं. इस कक्ष में मतपत्रों की चौबीस घंटे कड़ी सुरक्षा की जा रही है.
आज से 15 साल पहले 21 जुलाई के दिन देश को पहली महिला राष्ट्रपति मिली थी. दरअसल 15 साल पहले 21 जुलाई के दिन देश को प्रतिभा देवीसिंह पाटिल के रूप में पहली महिला राष्ट्रपति मिलीं थीं. 21 जुलाई 2007 को हुई राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना में प्रतिभा देवीसिंह पाटिल विजयी रहीं थी. जिसके बाद 25 जुलाई 2007 को उन्हें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई थी.
राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना के पहले राउंड के बाद जो जानकारी दी गई है उसके मुताबिक सांसदों के कुल वैध मतों की संख्या 748 थी, जिनमें से 540 द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में हैं, और 204 वोट विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हासिल हुए हैं. 15 वोटों को अवैध घोषित किया गया है.
द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के छोटे से गांव से आती हैं। इससे पहले इस गांव का नाम भी कोई नहीं जानता था। लेकिन राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के बाद से उबरबेड़ा गांव में बेहद जश्न का माहौल है। गांव वालों को पहले से ही यकीन था कि द्रौपदी जीत परचम लहराएंगी।
राष्ट्रपति बनने से पहले द्रौपदी मुर्मू 6 साल के लिए झारखंड की राज्यपाल के रूप में कार्य कर चुकी हैं। उन्हें झारखंड की पहली महिला राज्यपाल होने का गौरव प्राप्त है।
राजनीति में आने से पहले द्रौपदी एक शिक्षक थीं। उन्होंने अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन एंड रिसर्च रायरंगपुर से मानद सहायक शिक्षक के तौर कार्यरत रहीं। इसके अलावा उन्होंने कुछ दिनों तक सिंचाई विभाग में सहायक के रूप में काम किया है।














