शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के आवास का घेराव किया।जाने किसने और कहाँ

0
107

देहरादून मे आज एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओ ने शिक्षा मंत्री निशंक के आवास को घेरने को निकले लेकिन पुलिस ने उन सब को रास्ते मे ही रोक लिया जिसके बाद इस बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ धक्‍कामुक्‍की हुई। पुलिस द्वारा रोके जाने पर कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वहीं धरने पर बैठ गए।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय यमुना कॉलोनी स्थित शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के आवास का घेराव किया। मंत्री के आवास से पहले एनएसयूआइ कार्यकर्ताओं की पुलिस से जमकर बहस व धक्का मुक्की हुई। गुस्साए कार्यकर्ता वहीं पर धरने पर बैठ गए।कार्यकर्ताओं ने कहा कि एनएसयूआइ लंबे समय से छात्र- छात्राओं को प्रोन्‍नत करने की मांग कर रही है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 लाख पार हो चुकी है, ऐसे में परीक्षाएं करवाना छात्र- छात्राओं के जीवन के साथ खिलवाड़ है। एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष मोहन भंडारी ने कहा कि केंद्र सरकार अंतिम वर्ष के छात्रों के जीवन को संकट में डालने का काम कर रही है। कहा कि जब तक उनकी मांग पर कार्रवाई नहीं होती आंदोलन किया जाएगा। दोपहर तक कार्यकर्ता आवास से पहले धरने पर डटे हुए हैं। कार्यकर्ताओं के आक्रोश को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here