सहारनपुर। श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित 14 वाँ रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में ताड़का वध लीला का सुंदर मंचन किया गया।दर्शको की भारी भीड़ के बीच दिनेश सक्सेना ने प्रभु श्री राम,गौरव चानना ने लक्ष्मण,ईश सलूजा ने गुरु वशिष्ठ का शानदार अभिनय किया। विकास कुमार ने विश्वामित्र, राजेंद्र यादव ने दशरथ,रियांश सोनी ने ताड़का,बाल राम अयांश पुरी,बाल लक्ष्मण की भूमिका में सात्विक कालरा रहे। शिवम और सहज ने अपने नृत्य से सभी दर्शकों का मन मोह लिया। अघोरी के रूप में मानव भट्ट और सन्नी भाटिया ने अपने अभिनय से सभी को आकर्षित किया।कार्यक्रम में मुख्य संयोजक संजय भसीन द्वारा प्रश्न मंच कार्यक्रम द्वारा बच्चों से रामायण से सम्बंधित प्रश्न पूछे गए व सही उत्तर देने वालों को यूबोंन के सुपर डिस्ट्रीब्यूटर स0 हरप्रीत सिंह सचदेवा द्वारा पुरुस्कृत किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष गौरव चौधरी,महामंत्री राकेश छाबड़ा,मोहित छाबड़ा कोषाध्यक्ष गौरव पुरी,मुख्य संयोजक संजय भसीन, प्रबन्धक विनय दुग्गल, आयोजन प्रमुख हेमन्त अरोड़ा,प्रभु राम के सारथी संजीव टंडन, स्वागताध्यक्ष डॉक्टर एम0पी0 सिंह चावला,श्री राम लीला प्रबन्धक अमित वत्ता व विजय कुमार,विजय खुराना,संजय आनन्द,रवि अरोड़ा,अमन भाटिया,राघव सेठ,आनन्द भाटिया,दीपक भाटिया,विकास कुमार,ज्योति स्वरूप,करण मल्होत्रा,सुशील भारद्वाज,राजा छाबड़ा एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे।निर्देशन जय कालड़ा,राजेन्द्र यादव ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित वत्ता व अरुण बक्शी ने किया।
रिपोर्ट। रमन गुप्ता