सहारनपुर,निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर मे 100 से अधिक लोगों का हुआ रजिस्ट्रेशन

0
3

सहारनपुर। भारत विकास परिषद् इन्द्रप्रस्थ विराट शाखा द्वारा द्वारा निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 100 से अधिक दिव्यांग लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ।

जवाहर पार्क धर्मशाला में दिव्यांगजनो के कृत्रिम अंगो हाथ व पैर के नाप लेने के लिये कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक उदय जैन ने कहा कि समय – समय पर दिव्यांगजनो की सहायतार्थ हेतु शिविर का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि जिन दिव्यांगजन को किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो वो उनसे मिलकर उसका समाधान करा सकते हैं। उन्होंने समाज के अन्य सामाजिक संगठनों से दिव्यांगजन की मदद को आगे आने का आह्वान किया। बता दे कि कार्यक्रम संयोजक उदय जैन उदय जैन फाउंडेशन के नाम से एक संस्था चलाकर दिव्यांगजन की मदद करने का भी काम कर रहे हैं। इस दौरान अध्यक्ष सक्षम, मेरठ प्रान्त राजेन्द्र चुघ, सक्षम के जिला सचिव पीयूष जैन, गजदीप सिंह पुण्डीर, वीरेन्द्र चौधरी, गौरव वर्मा,दिनेश कुमार वर्मा, डॉ. विपिन प्रजापति, प्रभात कुमार अग्रवाल, मन्नू जैन आदि रहे।
रिपोर्ट। रमन गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here