सहारनपुर। एनुअल कन्वोकेशन में सहारनपुर की बिटिया पलक कपूर ने “गोल्ड मेडल” हासिल कर सहारनपुर का नाम रोशन करने का काम किया है। महानगर के गणमान्य लोगों ने पलक कपूर और उनके पिता पंकज कपूर को बधाई दी।
महानगर की होनहार छात्रा कु. पलक कपूर ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के एनुअल कन्वोकेशन 2025 समारोह में बी. ए. एलएलबी पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर द्वारा गोल्ड मेडल प्राप्त कर, परिवार एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया है। कु. पलक कपूर ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं संस्थान के मार्गदर्शन को दिया। इस अवसर पर परिवारजनों, शिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बता दे कि पलक कपूर के पिता पंकज कपूर इंडियन हर्ब्स कंपनी मे मेनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनका मिलनसार व्यक्तित्व सभी को अपनी और आकर्षित करता है। पंकज कपूर एक समाजसेवी भी है जो लोगों की मदद को हमेशा तत्पर रहते हैं।
रिपोर्ट। रमन गुप्ता














