सहारनपुर,पाइनवुड स्कूल में मिशन शक्ति कार्यक्रम में किया छात्राओं को जागरूक लड़कियों के साथ लड़कों को भी कानून की जानकारी देना जरूरी… डी.आई.जी.

0
3

सहारनपुर। महानगर की प्रमुखशिक्षण संस्था पाइनवुड स्कूल में मिशन शक्ति 05 के अन्तगर्त आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने डीआईजी.अभिषेक सिह के नेतृत्व में छात्राओ को विभिन्न हैल्पलाइन नंबर व साइबर क्राइम के प्रति जागरुक किया।

दिल्ली रोड स्थित पाइनवुड स्कूल के सभागार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ सहारनपुर परिक्षेत्र के डी.आई.जी. अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल, पुलिस अधीक्षक यातायात सिद्धार्थ वर्मा, पुलिस क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ अशोक कुमार सिसोदिया, प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसाइटी के संयोजक सुरेन्द्र चौहान, पाइनवुड स्कूल की डायरेक्टर श्रीमति संतोष गुप्ता व प्रधानाचार्य डा० संजीव जैन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम स्कूली बच्चो ने नारी शक्ति को प्रदर्शित करते हुए वन्दना प्रस्तुत की। इसी कड़ी में स्कूली बच्चों ने मिशनशक्ति पर ग्रुप सॉन्ग प्रस्तुति दी, साथ ही लघु नाटिका के माध्यम से भी बालिकाओं को मिशन शक्ति के बारे में जागरु‌क किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डी.आई.जी. अभिषेक सिह में कहा कि शासन के निर्देश पर चलाये जा रहे इस अभियान का उद्देश्य बालिकाओ ब महिलाओ को विभिन्न हैल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर महिलाओं के साथ होने वाले दुव्यवहार के प्रति जागरूक करना है। उन्होने कहा कि पीड़िता अपने साथ होने वाली घटना के बारे मे तत्काल 112, 1090 नंबर पर जानकारी दे सकती है। उन्होने कहा कि कई बार घटना होने पर भी लोकलाज के चलते पीडिता बताना नहीं चाहती। इसलिए काउन्सलिंग के माध्यम से उन्हे जागरुक किया जाता है। उन्होने कहा कि बालिकाओं को इन कानूनों के प्रति जागरूक करने के साथ ही लडको को भी इसकी जानकारी देनी चाहिए ताकि महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। एसपी सिटी व्योम विन्दल ने छात्र छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रति जागरुक करते हुए कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी या अन्य जानकारी शेयर न करें , साथी किसी अनजान नंबर से आने वाले लिंक को ना खोलें तथा किसी प्रकार की घटना होने पर तत्काल 1938 पर शिकायत दर्ज कराएं। एसपी कि यातायात सिद्धार्थ वर्मा ने मिशनशक्ति अभियान पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न हैल्प लाइन नंबरों के साध ही सरकार द्वारा महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। प्रोग्रेसिव स्कूल्स सोसाइटी के संयोजक सुरेन्द्र चौहान ने कहा कि सोसाइटी से जुड़े विभिन्न स्कूलों कॉलेजों में भी इस तरह के अभियान चलाये जा रहे है, ताकि छात्राओं को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक कर उनके साथ होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। स्कूल की डायरेक्टर सन्तोष गुप्ता एवं प्रधानाचार्य डॉ.सजीव जैन ने सभी अतिथियों का आभार जताया। डीआईजी अभिषेक सिंह ने बाल मनोवैज्ञानिक आंचल बाजार को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन व वरिष्ठ रंगकर्मी राकेश शर्मा ने किया। कार्यक्रम में मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज के संस्थापक एस एस राणा, रामपुर कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र नागर, महिला थाना प्रभारी बबीता तोमर, थाना साइबर क्राइम के एसआई साबिर अली, एसआई मंजू शर्मा, निरीक्षक सनुज यादव
के अलावा मदर टेरेसा नर्सिंग कॉलेज की शिक्षिका एवं छात्राएं मौजूद रही।
रिपोर्ट। रमन गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here