सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष चौधरी राजू माजरा ने कहा कि कुछ लोग भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारी बन कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस लाइन स्थित एसएसपी को शिकायती पत्र देने आए भारतीय किसान यूनियन भानू के जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष चौधरी राजू माजरा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंहद्वारा शिवकुमार चौधरी व प्रशांत चौधरी को संगठन से बाहर का रास्ता दिखा कर इनकी प्राथमिक सदस्यता भी समाप्त कर दी ।उन्होंने कहा कि अगर ये लोग भारतीय किसान यूनियन भानू का पदाधिकारी बन कर लोगों को गुमराह करते हैं तो इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दोरान मंडल अध्यक्ष मंजय चौधरी, महानगर अध्यक्ष सुभाष चौधरी, जिला महासचिव शारीक प्रधान, जिला प्रवक्ता मीडिया प्रभारी प्रवेश गुर्जर, जिला नीरज चौधरी, जिला सचिव पदम गुर्जर, संगठन मंत्री संजय, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष शाबान खान, गंगोह ब्लॉक अध्यक्ष बलवान चौधरी, नकुड़ ब्लॉक अध्यक्ष देवी सिंह, तहसील अध्यक्ष नकुड रईस अहमद, तहसील उपाध्यक्ष शेर दिन अमीर, अहमद अल्वी महानगर अध्यक्ष प्रतिनिधि, आशु ठाकुर महानगर उपाध्यक्ष, सुभाष राणा संगठन मंत्री, रणदीप ठाकुर जिला उपाध्यक्ष, इरफान कुरैशी नगर अध्यक्ष, लियाकत कुरैशी, इनाम भाई, इरशाद इस्लामनगर अहमद, अयूब हसन मोजूदा रहे।
रिपोर्ट। रमन गुप्ता