सहारनपुर। श्री आशुतोष रामलीला समिति द्वारा आयोजित 14 वाँ रामलीला एवं दशहरा महोत्सव में भगवान विष्णु-नारद संवाद, सीता-जन्म,राम-जन्म का सुंदर मंचन किया गया।
भगवान विष्णु का नारद को अपने राम अवतार के रूप में जन्म लेने के बारे में बताना,महाराज जनक द्वारा हल चलाना,हल का पृथ्वी में गड़े घड़े से टकराना व माता सीता का जन्म होना,महाराज दशरथ का हवन यज्ञ करना व प्रभु श्री राम,लक्ष्मण,भरत व शत्रुघ्न का जन्म होने की लीला का बहुत ही सुंदर मंचन किया गया।प्रभु राम के रूप में दिनेश सक्सेना,माता लक्ष्मी के रूप में पूजा काला,नारद के रूप में सन्नी भाटिया,दशरथ के रूप में जय कालरा,जनक के रूप में मीत तिवारी,दशरथ के रूप में राजेंद्र यादव,केकियी के रूप में निशा,कौशल्या के रूप में आशा,सुमित्रा के रूप में अनिता राज,सुमन्त के रूप में हर्षित दुग्गल,सुनयना के रूप में साक्षी गोयल ने सुंदर अभिनय किया।इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष गौरव चौधरी,महामंत्री राकेश छाबड़ा,मोहित छाबड़ा कोषाध्यक्ष गौरव पुरी,मुख्य संयोजक संजय भसीन, प्रबन्धक विनय दुग्गल, आयोजन प्रमुख हेमन्त अरोड़ा,प्रभु राम के सारथी संजीव टंडन, स्वागताध्यक्ष डॉक्टर एम0पी0 सिंह चावला,श्री राम लीला प्रबन्धक अमित वत्ता व विजय कुमार,विजय खुराना,संजय आनन्द,रवि अरोड़ा,अमन भाटिया,राघव सेठ,आनन्द भाटिया,दीपक भाटिया,विकास कुमार,ज्योति स्वरूप,करण मल्होत्रा,सुशील भारद्वाज,राजा छाबड़ा एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे। निर्देशन जय कालड़ा,राजेन्द्र यादव व तरुण अरोड़ा के रहा।कार्यक्रम का सफल संचालन अमित वत्ता व अरुण बक्शी ने किया।
रिपोर्ट। रमन गुप्ता