सहारनपुर किसानो का उत्पीड़न नहीं होगा बर्दास्त : ठाकुर योगेश प्रताप सिंह

0
52

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह के जनपद आगमन पर उनका पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।इस्लामनगर में जिला अध्यक्ष चौधरी राजू माजरा, मंडल अध्यक्ष मनजीत चौधरी, महानगर अध्यक्ष सुभाष चौधरी के द्वारा आयोजित पदाधिकारी मिलन समारोह मे भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी दशा में किसानो का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं होगा। उन्होंने मंच से जिला अध्यक्ष चौधरी राजू माजरा की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जनपद में संगठन को मजबूत करने का काम किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ठाकुर देवेंद्र चौहान व संचालन विकास गुर्जर नोएडा ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव शर्म सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजीव, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा मिली चौहान, मुख्य राष्ट्रीय महासचिव वीरेंद्र गुर्जर, राष्ट्रीय मुख्य महामंत्री ठाकुर देव सुमन, युवा जिला अध्यक्ष विषम प्रताप राणा, चौधरी राजीव जिलाध्यक्ष बागपत, युवा जिला अध्यक्ष मेरठ अभिषेक, जिला अध्यक्ष मुजफ्फरनगर मामेश, ठाकुर जिला प्रवक्ता मीडिया प्रभारी प्रवेश गुर्जर, जिला सचिव पदम गुर्जर, महासचिव शारिक, बलवान चौधरी, अनुज गुर्जर, मुस्तकीम गुर्जर, अजय पवार, शाबान खान, लियाकत कुरैशी, इरफान कुरैशी आदि अनेक लोग मोजूद रहे।

रिपोर्ट। रमन गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here