सहारनपुर -:भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को निशुल्क मास्क बाँट कर किया जागरूक

0
239

सहारनपुर। चिलकाना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को निशुल्क मास्क बाँट कर उन्हें कोरोना वायरस से बचने के लिए जागरूक किया l

चिलकाना बाईपास चौक पर आज वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शर्मा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शादी राम सैनी, भाजपा आईटी विभाग संयोजक निशांक जैन ने अपने समर्थकों के साथ चिलकाना बाईपास रोड से आने जाने वाले लोगों को निशुल्क मास्क वितरित किए तथा उन्हें कोरोना वायरस से बचने के उपाय बताते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शर्मा ने कहा की कोरोना वायरस से बचाओ ही सही मानो में इसका उपचार है भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सैनी ने कहा कि मास्क लगाकर व सामाजिक दूरी बनाकर इस वायरस से बचा जा सकता है भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शादी राम सैनी ने कहा कि अपने घरों पर रहकर व आवश्यकता पड़ने पर ही मास्क लगाकर घरों से निकलकर हम इस वायरस से बच सकते हैं भाजपा आईटी विभाग संयोजक निशांक जैन ने कहा कि मास्क लगाकर व सामाजिक दूरी बनाकर हम इस वायरस की रोकथाम कर सकते हैं l
सहारनपुर
रिपोर्ट। रमन गुप्ता

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here