सहारनपुर। लाल द्वारे का स्थापना दिवस लाल द्वार बाड़ा, लाल दास रोड, सहारनपुर स्थित प्रांगण में अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं संत समाज उपस्थित रहा।
कार्यक्रम में बावा लाल जी की ध्यानपुर गद्दी से पधारे महामंडलेश्वर संत रामसुन्दर दास जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि बावा लाल दयाल एक युगदृष्टा संत थे, जिन्होंने योगबल और कठोर जप-तप के माध्यम से लगभग 300 वर्ष की आयु प्राप्त की। उन्होंने सहारनपुर में गंगा माई को प्रकट किया तथा लगभग 100 वर्षों तक यहाँ तपस्या की। संतों की तपोभूमि में मात्र पदार्पण से ही जीव का कल्याण हो जाता है। समारोह की अध्यक्षता महंत रामसुन्दर दास जी ने की। इस अवसर पर महंत जी ने सतगुरु बावा लाल सेवक मंडल के प्रधान अशोक अरोड़ा, महामंत्री राजेश कपूर एवं लाल द्वार प्रमुख इंद्र मोहन जोशी के साथ विधिवत धर्मध्वज का आरोहण किया। इसके पश्चात मनीष आनंद, प्रदीप सूरी एवं विनोद शर्मा ने महंत जी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। महंत रामसुन्दर दास जी ने समारोह के दौरान अनेक सेवकों को नामदान प्रदान कर आशीर्वाद दिया। सत्संग एवं कीर्तन में सीमा आनंद, पूजा कपूर, प्रवीन वोहरा, रवि कुमार, रिंकू लूथरा एवं प्रदीप शर्मा ने भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
इस अवसर पर मंडल के रवि भाटिया, शिवम बांगा, राजकुमार गंभीर, डॉ. अशोक भाटिया, जुग्गी लाल भाटिया एवं नवीन भाटिया ने महंत जी को स्मृति चिन्ह एवं वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। समारोह के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें पुष्कर कपूर, जीत खन्ना, अनमोल गंभीर, रमेश सचदेवा, संजीव बांगा, रमन कपूर, विरेंद्र महाजन, पवन अवस्थी, गौरव डंग, गौरव गांधी एवं कीमती भाटिया का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम की सफलता में मंडल के सुनील पाहुजा, मोनिका कालरा, नीलम भाटिया, शशि भाटिया, रमा भाटिया, विश्वेश कपूर, भगत आशीष मेहता, सुरेश चानना, नितिन बत्रा, श्याम बत्रा, गीता त्रिखा एवं रमन गुप्ता सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
समारोह में मुजफ्फरनगर, यमुनानगर, दिल्ली, अमृतसर सहित विभिन्न स्थानों से भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। अंत में मंडल के महामंत्री राजेश कपूर ने महंत जी एवं पधारी हुई समस्त संगत का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन देर शाम तक श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
रिपोर्ट। रमन गुप्ता














