सहारनपुर। हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर प्रैस वार्ता करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि 25 सितंबर को सहारनपुर में मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन होगा जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी मुख्य अतिथि होंगे।
राष्ट्रीय लोकदल संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने के लिए दो अक्टूबर से देशभर में एकता यात्रा निकलेगा।रालोद के 18 मंडलों में सम्मेलन होंगे।सभी सम्मेलन में पार्टी सुप्रीमो जयंत चौधरी मौजूद रहेंगे। 31 अक्टूबर को एकता यात्रा का समापन होगा।यात्रा में सभी वर्गों के लोगों को जोड़ा जाएगा। लोगों की समस्या सुनकर समाधान कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि एकता यात्रा की जिम्मेदारी पार्टी के सभी 14 प्रकोष्ठों को दी गई है। एक सवाल के जवाब में चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल अकेले चुनाव लड़ेगी।एकता यात्रा के बाद सभी कार्यकर्ता पंचायत चुनावों की तैयारी में जुट जाएंगे।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चौधरी एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक,जिला उपाध्यक्ष जगपाल नवादा,कमल झरौली,सोनू राणा,अभिनव लाठर,आशीष तोमर,सचिन चौधरी,रवि चौधरी,अनुज,सुधीर आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्ट। रमन गुप्ता