स्वास्थ्य मंत्री के सीने पर पुलिस कर्मी ने मारी गोली अस्पताल में भर्ती

0
167

हरिद्वार, ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब दास पर जानलेवा हमला किया गया। ब्रजराजनगर के गांधी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें पुलीस कर्मी ने गोली मार दी। इसके बाद नब दास को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, नब दास के सीने पर गोली लगी है।

मिली जानकारी मंत्री पर करीब चार से पांच राउंड गोली चलाई गई है। सूत्रों के अनुसार मंत्री पर गोली एएसआई गोपाल दास ने चलाई है। मंत्री की हालत नाजुक है और उन्हें इलाज के लिए भुवनेश्वर लाया जा रहा है। वही पुलीस ने आरोपी को हिरासत मे लिया है पुछताछ जारी हैइस घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य मंत्री पर फायरिंग की घटना के बाद बीजद कार्यकर्ताओं के धरने पर बैठने से मौके पर तनाव व्याप्त है।

स्वास्थ्य मंत्री ने अभी हाल ही मैं महाराष्ट्र के एक मंदिर में 1 करोड़ रुपये से अधिक का सोने का कलश दान किया था। दास ने कथित तौर पर महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर को 1.7 किलोग्राम सोने और 5 किलोग्राम चांदी से बने कलश दान किया था, जो देश के प्रसिद्ध शनि मंदिरों में से एक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here