हरिद्वार,महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी पहुंचीं हरिद्वार

0
17

हरिद्वार,दिग्गज क्रिकेटर और भारतीय टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी आज हरिद्वार के हर की पौड़ी पहुंचीं. यहां उन्होंने छठ पूजन से पहले मां गंगा में डुबकी लगाई और घाट के किनारे लोगों को प्रसाद भी बांटा. साक्षी धोनी गंगा आरती में भी शामिल हुईं

श्री गंगा सभा की ओर से परिवार के स्वागत की विशेष व्यवस्था की गई थी। श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने साक्षी धोनी को हरकी पैड़ी के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। साथ ही गंगा आरती की परंपरा और गंगा सेवा के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी अवगत कराया। इस अवसर पर साक्षी धोनी ने कहा कि बचपन में वह अपने माता-पिता के साथ कई बार हरिद्वार हरकी पैड़ी आई थी, लेकिन इस बार कई वर्षों बाद यहां आकर अपार शांति का अनुभव हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here