हरिद्वार, आम आदमी पार्टी ने कार्यकारिणी का विस्तार किया

0
38

हरिद्वार आम आदमी पार्टी विधानसभा अध्यक्ष हरिद्वार अनिल सती ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए धीरज पीटर को विधानसभा उपाध्यक्ष ,दयाराम को ऑटो रिक्शा बैटरी मोर्चे का अध्यक्ष पद मानिक गिरी को वार्ड 6 का अध्यक्ष और शुभम सैनी को वार्ड 27 का वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया।

पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी, विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती संगठन महासचिव आशीष गॉड ने मानिक गिरी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर अनिल सती ने कहा की पार्टी का तेजी से विस्तार हो रहा है ।मानिक गिरी के आने से भूपतवाला क्षेत्र में पार्टी को मजबूती मिलेगी आगामी नगर निगम चुनाव को देखते हुए सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति का काम चल रहा है। जल्द ही सभी वार्डों में वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति हो जाएगी। आम आदमी पार्टी आगामी निकाय चुनाव मैं सफाई को बड़ा मुद्दा बनाएगी। इसके लिए पार्टी ने हर वार्ड हर दस्तक अभियान की शुरुआत जनवरी से कर दी है। आम आदमी पार्टी दिल्ली एमसीडी की तर्ज पर अरविंद केजरीवाल की 10 गारंटी को लेकर आगामी नगर निगम चुनाव मैं लेकर जाएगी।
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा की जोशीमठ मैं हो रहा भूस्खलन मानवीय आपदा है। सरकार द्वारा किए गए अब तक के प्रयास नाकाफी है। प्रदेश की धामी सरकार की लापरवाही का ही नतीजा है कि आज जोशीमठ बर्बादी के कगार पर खड़ा है। जोशीमठ की जनता लंबे समय से भूस्खलन के लिए एनटीपीसी द्वारा निर्मित टनल को जिम्मेदार बता रही थी। यदि समय रहते सरकार और प्रशासन ने ध्यान दिया होता तो आज जोशीमठ के लोगों को यूं बेघर ना होना पड़ता। सरकार को जल्द से जल्द पुनर्वास की योजना तैयार कर उचित मुआवजा देने का काम करना चाहिए।

मानिक गिरि ने कहा की अरविंद केजरीवाल के विकास कार्यों और नीतियों से प्रेरित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली है। दोनों ही पार्टियों ने प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया है।अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल पर गुजरात की जनता ने भी मोहर लगा दी है। अरविंद केजरीवाल जी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करूंगा। इस अवसर पर हेमा भंडारी, अनिल सती, संगठन महासचिव आशीष गॉड, धीरज पीटर दयाराम मानिक गिरी शुभम सैनी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here