हरिद्वार-:जेल से आठ कैदी फरार ,पुलिस तालाश मे जुटी

0
311

करोनो के बाद लगातार मरीजो कि सँख्या बढ़ती जा रही अभी कुछ दिन पहले जेल मे भी कैदी करोनो पॉजिटिव पाए गये जिसके चल प्रशासन ने हरिद्वार रोशनाबाद मे स्थाई जेल बनाई गयी थी वही आज आज सुबह अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार हो गए। कई घंटे तक तो आसपास ही कैदियों की तलाश होती रही, कुछ देर पहले पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन मे हड़कंप मच गया और कैदियों कि तलाश हो रही है वही सीमाओं पर भी चौकसी बढ़ा दी गयी है एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अस्थाई जेल से फरार आठ कैदियों की तलाश चल रही है।

मिली जानकारी के अनुसार फरार कैदियों में ज्वालापुर के प्रॉपर्टी डीलर से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में गिरफ्तार हुए पांच आरोपित भी शामिल हैं। बाकी आरोपित बाइक चोरी जैसे मामलों में गिरफ्तार किए गए थे। एसपी क्राइम आयुष अग्रवाल ने बताया कि अस्थाई जेल में कुल 71 कैदी बंद है। आज सुबह नाश्ता करने के बाद अलग-अलग बैरकों से खिड़की तोड़कर पीछे के रास्ते कुल आठ कैदी फरार हो गए। अलग-अलग पुलिस टीमों को कैदियों के घरों पर भी रवाना कर दिया गया है।

फरार कैदियों में रंगदारी मामले में गिरफ्तार हुए शुभम पंवार निवासी गांव बहादुरपुर थाना सेलाकुई देहरादून, रजत निवासी गौरा देवी बस्ती खड़खड़ी और निशु उर्फ बिजली पुत्र देवेंद्र निवासी रामगढ़ खड़खड़ी हरिद्वार, निशांत वर्मा उर्फ सुनार निवासी सैनिक कॉलोनी व सागर चौहान निवासी चाव मंडी रुड़की और मोबाइल छीनने के आरोपित वाजिद निवासी गढ़मीरपुर रानीपुर, बाइक चोरी में पकड़े गए विपुल निवासी मंगलौर व बिट्टू निवासी सहारनपुर शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here