हरिद्वार, प्रेम नगर आश्रम मे हुआ कुस्ती का शुभारंभ

0
58

हरिद्वार, आज भारतीय कुश्ती संघ की ओर से ग्रैंड प्रिक्स नेशनल रैसलिंग चैंपियनशिप आज रविवार को प्रेमनगर आश्रम में शुरू की गई वही पत्रकारवार्ता में बताया कि इस चैंपियनशिप में विभिन्न राज्यों के 1200 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 10 वेट ग्रुप में आयोजित की जा रही है।

मिली जानकारी अनुसार। डा. देशवाल ने बताया कि हरिद्वार में पहली बार राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी शामिल होंगे। दावा किया कि प्रतियोगिता के आयोजन से उत्तराखंड के युवाओं में कुश्ती के प्रति रुचि बढ़ेगी।

इस प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 15 नवंबर तक प्रेमनगर आश्रम में किया जा रहा है। इसकी शुरुआत रविवार सुबह 11 बजे भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने किया।

इसमें रविवार को ग्रैंड प्रिक्स ग्रीको रोमन कुश्ती चैंपियनिशप, 14 नवंबर को राष्ट्रीय ग्रैंड प्रिक्स फ्री स्टाइल कुश्ती सीनियर वर्ग व अंडर-17 महिला वर्ग की कुश्ती आयोजित की जाएगी। 15 नवंबर को राष्ट्रीय महिला ग्रैंड प्रिक्स सीनियर वर्ग एवं अंडर-17 पुरुष वर्ग की कुश्ती का आयोजन किया जाएगा।

पत्रकारवार्ता में उनके साथ महेद्र त्रिपाठी, मेरठ कुश्ती संघ के अध्यक्ष बालेंद्र, अंतरराष्ट्रीय कुश्ती कोच गजेंद्र पहलवान, बागपत कुश्ती संघ के अध्यक्ष भूपेश राणा, डा. ललित कुमार, राहुल शर्मा, दुर्गेश पांडेय आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here