हरियाणा, खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ़ एफआईआर छेड़छाड़ का आरोप

0
20

हरिद्वार, हरियाणा के पूर्व हॉकी खिलाड़ी व खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ महिला कोच ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है वही पुलिस ने खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर ली है चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस थाने में IPC की धारा 354, 354ए, 354 बी, 342 और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी अनुसार राज्य की एक जूनियर एथलेटिक्स कोच ने बृहस्पतिवार को मंत्री पर आरोप लगाया था और एक दिन बाद उसने शिकायत के साथ पुलिस से संपर्क किया। हालांकि, मंत्री ने आरोप को निराधार बताते हुए इसे खारिज किया और स्वतंत्र जांच की मांग की। पुलिस महानिदेशक पी के अग्रवाल ने मामले की पड़ताल के लिए रोहतक रेंज की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ममता सिंह के नेतृत्व में समिति गठित की है जिसमें पुलिस उपायुक्त, पंचकूला, सुमेर प्रताप सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त, पंचकूला, राज कुमार कौशिक सदस्य के रूप में शामिल हैं।

हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच ने आरोप लगाया है कि मंत्री ने उन्हें सरकारी आवास पर बुलाकर उनका यौन उत्पीड़न किया है। महिला कोच ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और गृह मंत्री अनिल विज से भी की थी मगर उनकी तरफ से किसी तरह की मदद नहीं मिली। महिला ने आरोप लगाया है कि वो कई महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ कर चुके है। पीड़िता का कहना है कि संदीप ने उन्हें इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क किया था।

पीड़िता का कहना है कि संदीप ने उन्हें कई लालच देकर फंसाने की कोशिश की थी। मनपसंद पोस्टिंग समेत कई सुविधाओं के नाम पर उन्हें लालच दिया गया था। ये भी कहा गया है कि महिला द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद उसका ट्रांसफर कहीं और कर दिया गया है। महिला की ट्रेनिंग को भी बंद कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here