15जून के बाद होगी सकताई 5राज्यो ने दिए संकेत

0
339

दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में देश के तमाम राज्यों ने अनलॉक 1 में अब ढिलाई वापस लेने का फैसला किया है। वहीं, कुछ राज्य एक बार फिर शटडॉउन लगाने पर विचार कर रहे हैं। भारत कोरोना केस के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर पहुंच गया है। अब तक भारत में 2.98 लाख केस सामने आ चुके हैं। वहीं, 8500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब में अगले 2 महीने में कोरोना महामारी चरम पर होगी। इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ऐलान किया है कि वीकेंड और पब्लिक हॉलीडे सभी तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाए। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए आवागमन जारी रहेगा। उन्हें इसके लिए ई पास डाउनलोड करना होगा। हालांकि, उद्योग इस दौरान खुले रहेंगे।

पंजाब स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब में अगले 2 महीने में कोरोना महामारी चरम पर होगी। इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने ऐलान किया है कि वीकेंड और पब्लिक हॉलीडे सभी तरह की गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जाए। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं के लिए आवागमन जारी रहेगा। उन्हें इसके लिए ई पास डाउनलोड करना होगा। हालांकि, उद्योग इस दौरान खुले रहेंगे।

दिल्ली से आ रहे लोगों का हो अनिवार्य टेस्ट
इसके अलावा अमरिंदर सिंह ने कहा, दिल्ली से पंजाब में हर रोज 500-800 वाहन आ रहे हैं। ऐसे में इन लोगों के लिए कड़ाई से नियमों का पालन हो। इन सभी की टेस्टिंग अनिवार्य हो।

तमिलनाडु
लगातार बढ़ रहे केसों को देखते हुए मद्रास हाईकोर्ट ने गुरुवार को सरकार से पूछा कि चेन्नई में लॉकडाउन क्यों नहीं लगाया जा सकता। सरकार से इस पर शुक्रवार को जवाब मांगा गया है। तमिलनाडु के कुल केसों में 70% सिर्फ चेन्नई में हैं। वहीं, यहां 258 लोगों की जान जा चुकी है।

झारखंड-केरल
कांग्रेस समर्थित झारखंड में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने के लिए कहा है। ताकि राज्य में बढ़ते हुए मामलों का पता चल सके। इसके अलावा केरल ने दोबारा कंटेनमेंट एरिया बनाने और उनमें कड़े नियम बनान का फैसला किया है।

मध्यप्रदेश- दो दिन बंद रहेगा भोपाल
मध्यप्रदेश के इंदौर और भोपाल में कोरोना के सबसे ज्यादा केस हैं। ऐसे में राज्य सरकार ने फैसला किया है कि राजधानी वीकेंड पर दो दिन बंद रहा करेगी। भोपाल हफ्ते में सिर्फ 5 दिन खुलेगा। कोरोना के बढ़ते केस को देखकर लिया फैसला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, पूरा प्रदेश संभल चुका है,अब भोपाल पर मुख्य फोकस है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here