उत्तराखंड, अक्षय तृतीय पर गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खोले

0
15

हरिद्वार, आज अक्षय तृतीय पर चार धाम यात्रा की शुरुवात हो गई है वही पुलिस ने भी चार धाम यात्रा को लेकर अपनी पूरी तैयारी कर ली है आज गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिरों के कपाट खोले दिए गए है सीएम धामी नेकिए दर्शन पीएम मोदी के नाम से हुई पहली पूजा जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

मिली जानकारी अनुसार विश्वा प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं दर्शन के लिए खोल दिए गए। अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम माँ गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम माँ गंगे के जयकारो से गूंज उठा। कपाटोद्धघाटन मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर माँ गंगा के दर्शन किए।

यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में हजारों श्रद्धालुओं को पुलिस ने पुल के पास रोक दिया, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं में नाराजगी जताई। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि एक हजार करीब श्रद्धालुओं को सुबह यमुनोत्री की ओर भेज दिया गया है। शेष को सुरक्षा के लिहाज से रोका हुआ है। विभिन्न राज्यों से आए हुए श्रद्धालुओं का कहना है कि वह सुबह पांच बजे से छोटे-छोटे बच्चों को लेकर जानकीचट्टी में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here